ललितपुर: पीएन इंटर कॉलेज में आदिनाथ कॉलेज के B.Ed छात्रों ने प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे मांगने का लगाया आरोप, किया उग्र प्रदर्शन
ललितपुर शहर के पीएन इंटर कॉलेज में आदिनाथ कॉलेज के B.Ed के छात्रों ने प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया, छात्रों ने बताया प्रैक्टिकल के नाम पर ₹1500 नगद और ऑनलाइन लिया जा रहा है,जिससे छात्र नाराज हो गए और उग्र प्रदर्शन करने लगे घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल स्टाफ के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया और मामले की जांच की जा रही है।