शामली: जलालाबाद निवासी महिला ने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय मांगा, घर खाली करने का दबाव
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 गुरूवार को शामली जिले के जलालाबाद निवासी महिला रिहाना अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। महिला ने बताया कि वें जिस कमरें में रहते हैं, वह तत्कालीन चेयरमैन और वर्तमान विधायक अशरफ अली खां के सहयोग से उन्हें मिला था। आरोप है कि मकान से संबंधित मूल मालिक अब उन्हें धमकाते हुए घर का सामान बाहर फेंकने की धमकी दे रहा है। न्याय की गुहार लगाई है।