बीकानेर: आपसी रंजिश में घर पर हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद, नया शहर पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के प्रताप बस्ती क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा एक घर पर हमला किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियो