गिरिडीह: खारियाडीह डैम में लखारी गांव के योगेंद्र दास का शव मिला, पुलिस मौके पर पहुंची
लखारी गांव के रहने वाले योगेंद्र दास का शव रविवार को खारियाडीह डैम में तैरता हुआ मिला। सुबह करीब 8 बजे मछुआरों ने पानी में शव को इनका शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए और तत्काल पचंबा थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।