गिरिडीह: पचम्बा के सोना आहर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, शव बरामद
पचम्बा के सोना आहर तलाब में डूब कर एक एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को रविवार को 9 बजे तालाब से निकल गया।मृतक की पहचान पचम्बा के पेठियाटांड निवासी गुड्डू साव के रूप में की गई। लाश की आँख और कान से खून निकलता दिखने से मामला संदेहास्पद हो गया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है।