लखीमपुर: पोस्टमार्टम हाउस में डीजल मांगने के मामले में जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज
लखीमपुर शहर के पोस्टमार्टम हाउस में बीते दिनों बत्ती गुल होने पर शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए मृतकों के परिजनों से जनरेटर में डीजल डलवाने की मांग की गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मामले की गहनता से जांच कराई है। मामले में एक अज्ञात कर्मचारियों पर गंभीर धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।