महोबा: महोबा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एएसपी की अध्यक्षता में बाल कल्याण और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रकरणों की समीक्षा की गई
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 महोबा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की अध्यक्षता में SJPU और AHTU की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुमशुदा/अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी, मेडिकल, धारा 180-183 बीएनएस के तहत बयान, CWC के समक्ष प्रस्तुतिकरण, पॉक्सो, बंधुआ मजदूरी व अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के मामलों पर चर्चा हुई।