अशोक नगर: अशोकनगर जिला जेल का अचानक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं पर सख्त हुए प्रधान जिला न्यायाधीश
अशोकनगर में प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं। न्यायाधीश ने विधिक सहायता, लंबित अपीलों और अधिवक्ता विहीन बंदियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।