रफीगंज: पौथू पुलिस ने मारपीट के मामले में निजी कोचिंग शिक्षक को किया गिरफ्तार, छात्रों ने थाना के सामने किया विरोध प्रदर्शन
रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र तेमुडा़ गांव के समीप मारपीट के मामले में पुलिस ने एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक सह शिक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लट्टा गांव निवासी ओनीश कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि ओनीश नामजद आरोपी थे। विरोध प्रदर्शन कर रहा है बच्चों को शांत कराकर आरोपी को जेल भेजा गया है।