#मदनपुर nis:value=##मदनपुर nis:enabled=true nis:link/> प्रखंड में अधिकारियों का टोटा, बीडीओ से पशु चिकित्सक तक प्रभार में; भगवान भरोसे विकास कार्य
प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष शमशेर सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि मदनपुर प्रखंड की प्रशासनिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। अधिकांश पदाधिकारी प्रभार में हैं। अधिकारी पहले अपने मूल प्रखंड का काम निपटाते हैं, इसके बाद समय मिलने पर प्रभार वाले प्रखंड में कार्य करते हैं। इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की गति प्रभावित हो रही है।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि मदनपुर प्रखंड में रिक्त पदों पर जल्द स्थायी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके और विकास कार्यों में तेजी आए।
अब सवाल यह है कि अधिकारियों की कमी के बीच मदनपुर प्रखंड का विकास आखिर कैसे रफ्तार पकड़ेगा?
#BharatCrimeLiveNews #BharatCrimeLive #मदनपुर #औरंगाबाद #मदनपुर_प्रखंड #बिहार_सरकार #प्रशासनिक_व्यवस्था #अधिकारियों_की_कमी #विकास_कार्य #BDO #जनसमस्या #विकास_की_मांग #BiharNews #AurangabadNews #BiharGovernment
Rafiganj, Aurangabad | Nov 8, 2026