सुप्रीम कोर्ट की फटकार से घिरी उत्तराखंड सरकार!
नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नरेंद्रनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र गुसाईं के अधिवक्ता अभिजीत नेगी का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर गंभीर टिप्पणी करते हुए सरकार के पक्ष पर सवाल उठाए।
अभिजीत नेगी के अनुसार, चुनाव अधिसूचना में 27 और 29 मई को नामांकन, 30 मई को जांच की तिथि दी गई, लेकिन बीच की नामांकन तिथि का उल्लेख नहीं किया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अब इस पूरे मामले को चुनाव याचिका के माध्यम से विस्तार से उठाया जाएगा और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि नरेंद्रनगर की जनता को उसका चुना हुआ नगर पालिका अध्यक्ष मिलेगा।
#SupremeCourtRap
#NarendraNagarElection
#RajendraGusain
#AbhijeetNegi
#UttarakhandNikayChunav