भादरा: ट्रक में 35 पशुधन भरकर ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, वाहन किया गया जब्त
भादरा पुलिस ने नोहर बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक में 35 पशुधन (19 भैंस, 9 पाड़ी व 7 पाड़े) ठूंसकर ले जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत की गई।