ग्यारसपुर: थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार लड़की मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे से घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बुधवार को ग्यारसपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।