मुंगेर: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर
Munger, Munger | May 20, 2026 आगामी 28 से 30 मई तक मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।