मुगलसराय: पड़ाव रामनगर मार्ग रेलवे पुलिया के पास से पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस ने चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए रामनगर मार्ग पड़ाव रेलवे पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये बताया गया की आरोपी हिमांशु कुमार खरवार के कब्जे से मंदिर का घण्टा, हण्डा और त्रिशूल बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।