चकाई: चंद्रमंडी में पिकअप से आठ मवेशी को पुलिस ने किया जप्त
Chakai, Jamui | Apr 30, 2024 चकाई सोनो मुख्य मार्ग पर पटना मोड़ के समीप चंद्रमंडी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पिकअप पर लदे आठ मवेशियों को जप्त किया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्रवाई से मवेशी तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।