चकाई: रमथाडीह गांव के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Chakai, Jamui | Apr 29, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के रमथाडीह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।मृतक युवक की पहचान भेलवा घाटी थाना क्षेत्र के नाढा गांव निवासी मोती यादव के पुत्र टुनटुन यादव के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।