गाज़ीपुर: बहादुरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पहले युवक पर जानलेवा फायर, फिर पुलिस के सामने बदमाशों ने चलाई गोलियां
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि एक युवक पर फायरिंग के कुछ ही देर बाद पुलिस के सामने भी हवाई फायर कर फरार हो गए। लगातार हुई फायरिंग से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक, बहादुरगंज बस स्टैंड के पास बेड और सोफा बनाने का काम करने वाले रमेश शर्मा के बेटे सुमित...