शिवपुरी नगर: गोवंश की दुर्दशा पर विश्व हिंदू परिषद का फूटा गुस्सा, प्रशासन को अल्टीमेटम, अब तस्करों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई
शिवपुरी जिले में गोवंश तस्करी और गौहत्या की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय संस्कृति और जन-आस्था के केंद्र गोवंश की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संगठन के पदाधिकारियों और गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर एकजुट हुए