लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सुशासन तिहार को बताया ढकोसला
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार के नाम पर प्रदेश में सिर्फ दिखावा हो रहा है।जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च किया जा रहा है, लेकिन जमीन पर न कोई बड़ी घोषणा दिख रही है और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।आज भी लोग आवास, महतारी वंदन और बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं।