माय भारत समस्तीपुर द्वारा चलाया गया नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" कार्यक्रम चलाया गया।
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सक्सेस मिशन क्लब काशीपुर समस्तीपुर में किया गया।जिसमें युवा एवं युवतियों को नशा नहीं करने साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। भावना गोयल जिला युवा अधिकारी माय भारत समस्तीपुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि किसी भी मादक पदार्थ,तंबाकू,सिगरेट, सूखा नशा इत्यादि हमारे शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की क्षति हैं। नीरजेश कुमार डीपीओ नमामि गंगे,जिला प्रशासन समस्तीपुर ने बताया कि हम सभी युवा वर्ग के लोगो को नशा जैसे कुकृत्य से बचने और बचाने के लिए आगे आना होगा तभी हमारा समाज, राज्य और देश नशा मुक्त होगा।नशा मनुष्य को खोखला करने के साथ साथ सम्पूर्ण समाज एवं देश को खोखला कर रहा है इससे तन और धन दोनों को बर्बादी होती है। वहीं नशे को लेकर स्लोगन लेखन और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसने सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ओर इसके तहत युवाओं ने नशे न करने की शपथ के साथ हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम का संचालन सक्सेस मिशन क्लब के संस्थापक सदस्य विकाश कुमार, रामविनय कुमार ने किया।माय भारत स्वयंसेवक के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में क्लब के युवा और युवतियों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#MYBharat
#CMSamrat
#samratchoudhary
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 21, 2026