Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
mmnews24x7
2
बांका में 1.78 करोड़ रुपये की शराब नष्ट, 31 कांडों में जब्त 14,985 लीटर से अधिक शराब पर बड़ी कार्रवाई! #MMNews #BankaNews #बांका #BiharNews #BreakingNews #शराबबंदी #शराबतस्करी #BankaPolice #BiharPolice #Bihar
Banka, Banka
| Oct 16, 2026
#mmnews
#bankanews
#बांका
#biharnews
#breakingnews
#शराबबंदी
#शराबतस्करी
#bankapolice
#biharpolice
#bihar
MORE NEWS
ब्रेकिंग न्यूज़: घर की छत से भारी मात्रा में बम और रॉकेट का जखीरा बरामद! 💣🚀 डरिए मत, यह दीपावली का सरकारी खजाना है! 🤭 आप सभी को परिवार सहित हैप्पी दीपावली
Banka, Banka | Nov 8, 2026
महादलित टोले में डीएम ने मनाई दीपावली, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान!
Banka, Banka | Nov 8, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन और आम जनता के बीच अपनत्व, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के खेमीचक महादलित टोले में स्थानीय महादलित परिवारों के साथ दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने टोले के बच्चों एवं स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिला पदाधिकारी ने सभी ग्रामीणों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा/तैलचित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया। उत्सव के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा टोले की मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा गया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी वाजिब समस्याओं का शीघ्र एवं उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर रोशन, हर दिल खुशहाल” की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और खुशहाली पहुंचाना ही जिला प्रशासन का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करें। जिला पदाधिकारी ने दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान अभिभावक बच्चों के प्रति विशेष सतर्कता बरतें तथा पटाखों के प्रयोग के समय उन्हें अकेला न छोड़ें। बच्चों को पटाखों एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें। उन्होंने छठ पर्व के दौरान घाटों एवं जलाशयों पर बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें पानी के नजदीक अकेले नहीं जाने देने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें, ताकि त्योहारों की खुशियों के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति ने ग्रामीणों के साथ आत्मीयता एवं विश्वास के संबंध को और मजबूत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच समानता, सामाजिक समरसता एवं प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहा। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"* Banka District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Nov 7, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों के निर्माण एवं विकास, विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों तथा विद्यालयों के समग्र रूपांतरण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, निरीक्षण के उपरांत की गई कार्रवाई तथा विद्यार्थी साथी ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के पूर्व सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, विद्यालयों की स्थिति एवं संबंधित कार्यों की प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे विद्यालय निरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों द्वारा अवटूबर माह में 176 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें 58 दोषी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने के कारणों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई कि टोला सेवक/शिक्षकों के बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थिति, पाठ टीका, पाठय योजना, साफ-सफाई की कमी, अभिलेख संधारण, छात्रोपस्थिति में कमी, मध्याह्न भोजन की गुणवता में कमी के आधार पर शोकॉज किया गया है तथा 06 शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु जिला कार्यालय को अनुशंसा भेजा गया है एवं 04 शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध किया गया है। जिला स्तरीय पदधिकारी द्वारा 20 विद्यालयों के निरीक्षण की सूचना दी गई, जिसमें 14 शिक्षकों से स्पष्टीकरण माँगा गया है तथा 35 शिक्षकों के विरूद्ध पूर्व के मामलों में अनुशासनिक / विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में छात्र उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए टोला सेवक/तालिमी मरकज के कार्यों की समीक्षा करने एवं छात्रों को विद्यालय नहीं लाने वाले/कार्य नहीं करने वाले टोला सेवकों/तालिमी मरकज के विरूद्ध चिन्द्रित कर कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। मॉडल विद्यालय के संचालन, डिजिटल लाईब्रेरी, कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे मरम्मति कार्य एवं रंग-रोगन की स्थिति, दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक खबर पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। मॉडल विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ साथ कमजोर छात्रों की पहचान कर रिमेडियल कक्षा संचालित कराने का निदेश दिया गया, ताकि कमजोर छात्रों का रिजल्ट बेहतर हो सके। इसमें शिक्षकों को रूचि लेकर पढाने का निदेश दिया गया। मूल्यांकन के बेहतर अंक पाने वाले छात्रों एवं बेहतर शिक्षण कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करने एवं छात्रों से संवाद करने का निदेश दिया गया। बांका प्रखंड में 04 मॉडल विद्यालय टोने पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद के रूप में लेने का सुझाव दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह मॉडल विद्यालय का अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंडों में डिजिटल लाईब्रेरी को फंक्शनल कराते हुए निर्धारित अवधि में इसका उपयोग छात्रों एवं बाहरी छात्रों से कराने का निदेश दिया गया। विद्यालय खुलने के पश्चात ई-कंटेट सब्सिक्रिपशन पैकेज अनिवार्य रूप से लेने एवं इसका उपयोग छात्रहित एवं स्मार्ट कक्षा संचालन में कराने का निदेश दिया गया, ताकि इसका लाभ छात्रों को मिल सके। कायाकल्प अभियान के तहत बताया गया कि 523 विद्यालयों में कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि 44 में कार्य पूर्ण हो गया है। सभी विद्यालयों में छठ पर्व के पूर्व रंग-रोगन एवं मरम्मति कार्य कराने का निदेश दिया गया, ताकि विद्यालय का परिदृश्य बेहतर हो सके। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कायाकल्प अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों के पूर्व का फोटोग्राफ वीडियो तदुपरांत कार्य समाप्ति उपरांत का उच्च गुणवत्ता का फोटोग्राफ एवं 2-3 मिनट का वीडियों बनाकर पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया। मध्याह्न भोजन की समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दामोदरा, कटोरिया से अनियमितता के आरोप में 11,064 रूपये की वसूली हेतु पत्र निर्गत किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में भेंडर द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे खाता सामग्री, फल, अंडा की गुणवता की जॉच निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड साधन सेवी के माध्यम से केन्द्रीकृत रसोईघर एवं विद्यालयों का लगातार अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाय। किराये के मकान में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष उपलब्ध टोने की स्थिति में उसे कमरा आवंटित करते हुए शिफ्ट कराने का निदेश सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जर्जर कमरे की मरम्मत कराकर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्यालय परिसर में 800 वर्गफीट भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। असैनिक कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप प्रबंधक तकनीकी को विद्यालयों में कराये जा रहे असैनिक कार्यों की सूची सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने एवं विद्यालयों में हो रहे बदलाव से संबंधित इसका पी०पी०टी०/ उच्च गुणवता का वीडियों तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्य मानक एवं प्रावकलन के अनुरूप कराने का निदेश दिया गया। अन्यान्यः-सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए विद्यालयों में अपेक्षित सुधार लाने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी असैनिक, सहायक अभियंता, संबंधित संभाग प्रभारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"* Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Banka, Bihar | Nov 7, 2026
बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले की प्रशासनिक तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
Banka, Banka | Nov 7, 2026
#viral सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव #shorts #viralvideos #worldnews #youtubeshorts
Banka, Banka | Nov 7, 2026
ईरानी जहाज़ पर जहां US अटैक वो भारत से कितना दूर! #breakingnews #viral #viralvideos #youtubeshorts #iran #iranuswar #iranattack #usattack #breakingnews #worldnews #iranianwarship #indianews #viralnews #trendingnews #youtubeshorts #shorts #viralvideo #globalnews #warupdate #middleeastnews #newsupdate #viralshorts #trending #latestnews
Banka, Banka | Nov 7, 2026
लाखों खर्च किया अमरीका/ ईरान पर हमला करने के लिए)😱 #breakingnews #viral #youtubeshorts #viralvideos hashtag bana ka do na
Banka, Banka | Nov 7, 2026
With Syed Suhail LIVE: ईरान ने गिराए ट्रंप के 3 फाइटर Israel Iran War Bharat Ki Baat Batata Hoon #IranIsraelWar #IranAttack #IsraelVsIran #MiddleEastWar #TrumpNews #USFighterJet #BreakingNews #WarUpdate #GlobalConflict #WorldWarAlert #SyedSuhailLIVE #BharatKiBaatBatataHoon #Geopolitics #AmericaVsIran #IsraelNews #ViralNews #YouTubeLive #TrendingNow #InternationalNews #DefenceUpdate LIVE BIHAR NEWS पर आपको मिलेंगी बिहार और देश की सबसे तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें। राजनीति, अपराध, शिक्षा, मौसम, रोजगार और ब्रेकिंग न्यूज़ – सब कुछ एक ही मंच पर। रोज़ाना ताज़ा अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करें।
Banka, Banka | Nov 7, 2026