ग्वालियर गिर्द: गंदे पानी की समस्या पर कांग्रेस पार्षद का गुस्सा, नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, फाइल गायब करने का आरोप
नगर निगम मुख्यालय पर मंगलवार दोहपर MIC सदस्य लक्ष्मी सुरेश गुर्जर और उनके समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने वार्ड 27 में गंदे पानी की गंभीर समस्या और नई पाइपलाइन बिछाने की फाइल लापता होने का आरोप लगाया। पीएवई प्रभारी और वार्ड 27 से कांग्रेस पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में कई महीनों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे है।