कहरा: भाकपा और माकपा का 20 मार्च को समाहरणालय पर होगा प्रतिरोध मार्च, कहरा में बैठक कर समर्थकों से शामिल होने की अपील
Kahara, Saharsa | Mar 19, 2025 बुधवार को दिन के 2 बजे सहरसा स्थित कहरा बस्ती में भाकपा व माकपा ने संयुक्त बैठक आयोजित कर समर्थकों से गुरुवार को समाहरणालय पर आयोजित होनेवाले प्रतिरोध मार्च में शामिल होने का अपील किया है। इस बाबत माकपा नेता रणधीर यादव ने बताया कि जनता से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।