बरहेट: झामुमो प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई
गुरुवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस मौके पर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।