माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज बेगूसराय जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया तथा बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की स्थिति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने आईओसीएल रिफाइनरी टाउनशिप स्थित दिनकर गेस्ट हाउस में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद श्री गिरिराज सिंह, माननीय सहकारिता मंत्री, बिहार सह बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम कृपाल यादव, मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत, माननीय तेघड़ा विधायक श्री रजनीश कुमार, माननीय नगर विधायक, बेगूसराय श्री कुंदन कुमार, माननीय बछवाड़ा विधायक श्री सुरेंद्र मेहता, माननीय चेरियाबरियारपुर विधायक श्री अभिषेक आनंद, महापौर, नगर निगम बेगूसराय श्रीमती पिंकी देवी सहित बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष तथा मुंगेर एवं खगड़िया के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Sep 5, 2026