ऊंचाहार: ऊंचाहार तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न, 36 शिकायतों में से 3 का निस्तारण हुआ
ऊंचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर, एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।इस दौरान कुल 36 शिकायती पत्र आये, जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित आदि लोग रहे।