जगदलपुर: नए बस स्टैंड में आधुनिक सुलभ शौचालय का शुभारंभ, नागरिकों एवं यात्रियों को मिलेगी सुविधा
शहर के नए बस स्टैंड परिसर में आम नागरिकों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का शुभारंभ किया गया। यह शौचालय सीएसआर मद के अंतर्गत निर्मित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस शौचालय के प्रारंभ होने से बस स्टैंड आने वाले प्रत्येक यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।