तिरोड़ी: क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 13 लोग घायल, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा
क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बीते दो दिनों में 13 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। इनमें मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। ग्राम खजरी में गुरुवार को तीन बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे गांव में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। बच्चों पर सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है।