जैसीनगर: बंजरिया में सनसनीखेज चोरी: दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे, लाखों का सामान लूटा
ग्राम बंजरिया में बुधवार-गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, साड़ियां, दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग गर्मी के कारण बाहर सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो दरवाजा टूटा और सामान बिखरा मिला। फरियादी संजू दुबे के अनुसार करीब 12 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी ज़ेवर चोरी हुए है।