डुमरा: सीतामढ़ी में प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर जिलाधिकारी (DM) का बड़ा बयान
सीतामढ़ी में प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर जिलाधिकारी (DM) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए शहर के चकमहिला क्षेत्र में उपयुक्त जमीन चिन्हित कर ली गई है।