खलीलाबाद: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बीएसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे सहित अन्य थाने के पुलिसकर्मी रहे शामिल।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल में शनिवार दोपहर 3:00 बजे दी।