नौतन: तेज रफ्तार ट्रक ने कई झोपड़ियाँ तोड़ीं, मौके पर पहुँची पुलिस
आज 6 दिसंबर 1 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने कई झोपड़ियां को तोड़ते हुए एक पक्के के मकान से जा टकराई, इस घटना में एक महिला को मामूली चोटे आई है, घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कई झोपड़ियां को तोड़ डाला, जिसके बाद वह पक्के से घर से जा टकराई, घर में एक वृद्ध महिला सो रही थी जिसे मामूली चोटे आई।