नौतन: नौतन बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे व्यक्ति को गन्ना लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
नौतन बाजार मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार के देर शाम करीब पांच गन्ना लदा ट्रैक्टर ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे नौतन पीएचसी के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया। घायल की पहचान पूर्वी नौतन के पूर्वी हरिजन टोली के विनोद राम के रूप में हुई है घटना के बाद ड्राइवर गन्ना लदा ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया।