नौतन: नौतन पुलिस ने बाइक और शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
नौतन पुलिस ने आज 5/12/2024के दिन 11:00 बजे कार्रवाई करते हुए बताया कि श्यामपुर कोतराहां त्रिभुआनी चौक से 125 पीस एट पीएम विदेशी शराब व एक ग्लैमर बाईक के साथ दो धंधेबाजों को धर दबोचा है।पकड़े गए धंधेबाजों में श्यामपुर कोतराहां का राजबली यादव व पुर्वी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी रूपेश कुमार का नाम शामिल हैं।