नौतन: बरियारपुर के पास तेज रफ्तार कार ने पुलिस चेक पोस्ट को मारी टक्कर, जवान घायल, पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लिया
नौतन मंगलपुर गोपालगंज मुख्य पथ मे बरियारपुर के पास बने फुस की झोपड़ी में चल रहे पुलिस चेक पोस्ट को गुरुवार के दोपहर करीब 2 बजे एक कार ने टक्कर मार दिया है। जहां तैनात होमगार्ड के जवान बलिराम पासवान को घायल कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर चालक सह कार स्वामी बैरिया थाना के गजरवा बजार निवासी मंजर आलम को हिरासत में ले लिया है।