नौतन: नौतन में रूद्राभिषेक महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकली, 2100 कन्याओं ने बथना घाट से कलश लिए
नौतन के पूर्वी नौतन पंचायत के पीएचसी के समीप बगीचे मे आयोजित नौ दिवसीय रूद्राभिषेक महायज्ञ को लेकर गुरूवार को सुबह 11:00 बजे से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में 2100 कन्याओं ने भाग लिया। बेली माई स्थान से निकलीं कलश यात्रा में शामिल कन्याओं ने बथना घाट से जल भर कर यज्ञ मंडप में लाई।