मंडी: आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा: मंडी लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 भाजपा के मंडी लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को मंडी में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडी संसदीय कार्य खोलने को लेकर भी चर्चा की और तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी... केंद्र में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनेगी।