मंडी: ₹85 लाख की लागत से नवनिर्मित भंडार में विराजमान हुए आदि देव टुण्डी वीर, साढला में धूमधाम के साथ हुआ प्रतिष्ठा समारोह
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 इस मौके पर मंडी की ग्राम पंचायत कटिंढी के गांव साढला में नवनिर्मित भंडार का प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ रविवार को मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर दो दिनों तक चलता रहा और रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय देवी- देवताओं की 52 कमेटियों सहित हजारों लोगों ने देव टुण्डी वीर का प्रसाद ग्रहण किया।