मंडी: पंडोह स्थित पुलिस की थर्ड बटालियन ने रविवार को मनाया अपना 18वां स्थापना दिवस, कमांडेंट ने ली परेड की सलामी
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने बतौर मुख्यातिथि शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं आ पाए। उनके द्वारा भेजे गए संदेश को कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने पढ़कर सुनाया। संजय कुंडू ने अपने संदेश में बटालियन के कार्यों की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि जिस तरह से बटालियन उन्नति के पथ पर अग्रसर है भविष्य में ये और उंचाईयों पर पहुंचेगी।