मंडी: धर्म संघ भूत नाथ मन्दिर मंडी ने विश्व शांति एवम् जन कल्याण के लिए किया टारना मंदिर में हवन यज्ञ
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 धर्म संघ भूत नाथ मन्दिर मंडी ने विश्व शांति एवम् जन कल्याण हेतु, जन सहयोग से, श्री श्यामा काली मंदिर टारना में हवन यज्ञ और पाठ का आयोजन किया। इस आयोजन में मंडी शहर के सनातन प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम धर्म संघ, श्री भूतनाथ मंदिर के प्रधान श्री भीम चंद सरोच और पत्नी उमा सरोच जी ने नव ग्रह पूजन किया।