समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 18 जून 2026
प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर का विभिन्न प्रखंडों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड सह जन कल्याण सहयोग शिविर का आयोजित किया गया।
वरीय पदाधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वरीय पदाधिकारियों के द्वारा शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, जीविका, श्रम, विद्युत, पेयजल, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लाभुकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन एवं निवारण किया गया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।
कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलती है। आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
13 views | Buxar, Bihar | Jun 18, 2026