जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय की पहल ने अजगरा महोत्सव को वैचारिक दृष्टि से काफ़ी सुदृढ़ और जनभावना से जोड़ दिया। महाभारत कालीन इतिहास में यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थली के रूप परिचित रानीगंज अजगरा स्थानीय कवि निर्झर प्रतापगढ़ी सहित कई अन्य लोगों द्वारा विकसित हुई। इस साल स्वरूप बदला महोत्सव ने संवाद का मंच ले लिया और महान अजगरा संवाद 2026 के फाइनल मुकाबले में अजगरा अष्ट के मध्य हुई डिबेट प्रतियोगिता में प्रज्ज्वल शुक्ला को प्रथम स्थान (गांव शुकुलपुर बांसूपुर ब्लॉक संडवा चंद्रिका) योगेश प्रताप सिंह को दूसरा स्थान (नगर पंचायत रामगंज) और राजेंद्र बहादुर पटेल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विश्वनाथ गंज के विधायक जीतलाल पटेल और आरएसएस के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी की मौजूदगी में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।यह एक सफल प्रयोग था जिसने गांव गांव तक छुपी प्रतिभाओं में से विशिष्ट प्रतिभा को पहचानते हुए इस मंच तक पहुँचाया।
#thegreatajgaradebate #ajgaradham #ajgaramela #ajgaramahotsav #ajgara
Pratapgarh, Pratapgarh | Sep 18, 2026