गुना: मानस भवन में इस्कॉन ने मनाया भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव, गज वेश में सजे भगवान जगन्नाथ
Guna, Guna | Jun 30, 2026 गुना मानस भवन में 30 जून को इस्कॉन गुना द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का भव्य स्नान यात्रा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ बलभद्र जी सुभद्रा मैया के गज वेश में लोगों ने दर्शन किए। इस्कॉन के नित्यानंद प्रभु ने बताया, स्नान यात्रा के दिवस पर ही भगवान जगन्नाथ बलदेव जी और सुभद्रा मैया का प्रकट उत्सव मनाया जाता है।