गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस ने नेता जी चौक से काली बाड़ी तक अतिक्रमण के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान
गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को 12 बजे से शहरी क्षेत्र के नेता जी चौक अंबेडकर चौक से टावर चौक काली काली बाड़ी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो कर रहे थे। इस मौके पर फोर लेन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले का चलान काटा गया।