बल्देवगढ़: खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की लोकसभा चुनाव में लगाई गई ड्यूटी, मतदान पर्चीं की गई वितरित
खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।जिसको देखते हुए समस्त अतिथि शिक्षकों को बल्देवगढ़ निर्वाचन शाखा से मतदान पर्चियां दी गई हैं।ताकि ड्यूटी के दौरान वह अपना मतदान कर सकें। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत करीब 600 अतिथि शिक्षकों को मतदान पर्चियां वितरित की गई हैं।