बल्देवगढ़: लखेरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
लखेरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।जिसमें फरियादी लखन यादव के द्वारा पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।और बताया कि गांव के ही राजू यादव,जयसिंह यादव एवं तेज सिंह यादव के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।