बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ साप्ताहिक हाट बाजार में मुख्य सड़क किनारे लगाईं जा रहीं दुकानें,आवागमन हो रहा प्रभावित
बल्देवगढ़ साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानदारों के द्वारा मुख्य सड़क किनारे दुकानें लगाई जा रही हैं।जिस कारण से आवागमन प्रभावित हो रहा है।नगर परिषद के द्वारा इस ओर किसी प्रकार से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिस कारण से साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानदार अपनी अपनी दुकानें मुख्य सड़क किनारे लगा रहे हैं जिस कारण से जाम की स्थिति बन रही है।और आवागमन प्रभावित हो रहा है।