बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ से छतरपुर की ओर जाने वाली बुंदेलखंड बस कर्मचारियों के द्वारा यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
बल्देवगढ़ से छतरपुर की ओर जाने वाली बुंदेलखंड बस कर्मचारियों के द्वारा यातायात नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।देखा जा रहा है कि बस में अंदर ठूंस ठूंस कर सवारियां भरी गई है। और इसके बाद भी बस की छत के ऊपर कई सवारियों को बैठाया गया है।यातायात के अधिकारी कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस कारण से कई हादसे हो जाते हैं।