बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह लग रहा है जाम, आवागमन हो रहा प्रभावित
बल्देवगढ़ नगर में ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था न होने के कारण नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। नगर के मुख्य बाजार,बम्होरी तिगैला, बस स्टैंड पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।जिसमें कई आपातकालीन वाहन भी फस जाते हैं।और भारी वाहन एवं दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी निकलने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।